![]()
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में डाक कांवड़ के बढ़ते दबाव और शिव चतुर्दशी की पूर्व देर रात्रि करीब 10 बजे सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस बल के साथ प्रमुख कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने सबसे पहले बागोंवाली कट पहुंचकर यातायात व्यवस्था देखी और डाक कांवड़ लेकर गुजर रहे वाहनों का सुचारू संचालन कराया। इस दौरान वाहन चालकों से धीमी और नियंत्रित गति में वाहन चलाने, निर्धारित कांवड़ मार्ग का इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
इसके बाद डीएम और एसएसपी ने बझेड़ी फाटक से मदीना चौक तक पैदल गश्त की। रास्ते में कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें जलपान भी वितरित किया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों के साथ विनम्र व्यवहार रखने और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने अहिल्याबाई चौक पहुंचकर भीड़, यातायात, पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि डाक कांवड़ के बढ़ते दबाव के बीच कांवड़ियों और आम लोगों का आवागमन सुरक्षित और सुगम बना रहे। कांवड़ यात्रा के अंतिम दौर में मुज़फ़्फ़रनगर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
Source link
डाक कांवड़ के बीच देर रात सड़कों पर उतरे DM-SSP:मुजफ्फरनगर में बझेड़ी फाटक से मदीना चौक तक पैदल गश्त, कांवड़ियों से की बातचीत