दूसरे सोमवार भद्रेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़:शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे


बस्ती के प्रसिद्ध बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्तों ने हाथों में गंगाजल, बेलपत्र और फूल लेकर बाबा भद्रेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन ‘हर-हर महादेव’ और ‘हर-हर बम-बम’ के जयघोष से गूंजता रहा।अयोध्या की सरयू नदी से पवित्र जल लेकर लौटे कांवड़ियों के जत्थे भी सुबह से मंदिर पहुंचते रहे। इन कांवड़ियों ने भी बाबा का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कांवड़ियों की उपस्थिति से मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया, जहां भक्ति गीत और जयकारे लगातार सुनाई देते रहे।सावन के दूसरे सोमवार को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकास की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा गया था।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर भी लगाए गए थे। इन शिविरों में कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं को पेयजल, प्रसाद और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। भद्रेश्वरनाथ के दरबार में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर दिखा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *