![]()
भदोही जिले के मुख्यालय स्थित सिद्ध पीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 5 बजे कपाट खुलते ही जलाभिषेक और दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिन बढ़ने के साथ और तेज होता गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को प्रदोष यानी द्वादश तिथि होने के कारण शिवालयों में सामान्य से अधिक भीड़ देखी गई। जिले के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इनमें पांडव कालीन तिलेश्वर नाथ मंदिर, बाबा सेमराधनाथ धाम और बाबा बड़े शिव मंदिर शामिल हैं, जहां सुबह से ही दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए कांवड़िया श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रावण मास के दौरान जिले के सेमराधनाथ और अखिलेश्वर नाथ मंदिरों में एक माह तक मेला भी लगा रहता है। ऐसी मान्यता है कि श्रावण मास में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बाबा तिलेश्वर नाथ, बाबा पांडवानाथ और सेमराधनाथ मंदिरों की स्थापना महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने की थी। उन्होंने यहां पूजन-अर्चन कर अपनी समस्याओं का निवारण किया था।
Source link
श्रावण के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़:भदोही के मंदिरों में जलाभिषेक, दर्शन-पूजन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम