2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 10 अगस्त सोमवार को होने वाली वोटिंग टल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगातार हो रहे प्रदर्शन के चलते यह चुनाव अनिश्चितकाल के लिए टाल दिए गए हैं।
इससे पहले दो चरणों में शहबाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) ने कुल 24 सीटें जीतीं। इसके बाद PML-N का PoK में सरकार बनाना तय था।
पीओके में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते 2026 के विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं।
- 27 जुलाई: पहला चरण- मीरपुर डिवीजन की 13 सीटों पर मतदान हुआ। इसमें PML-N ने 9 और PPP ने 4 सीटें जीतीं।
- 2 अगस्त: दूसरा चरण- मुजफ्फराबाद डिवीजन और पाकिस्तान में रहने वाले कश्मीरी शरणार्थियों के लिए तय सीटों पर मतदान हुआ। कुल 18 सीटों में PML-N ने 15 और PPP ने 3 सीटें जीतीं।
- 10 अगस्त को होने वाले चुनाव टले
खबर लगातार अपडेट हो रही है…
खबरें और भी हैं…
