अतीक के बेटे अली-उमर पैरोल पर जेल से बाहर:छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए आए, सड़क हादसे में हुई थी मौत


अतीक अहमद के बेटे अली और उमर को छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर जेल से रिहा किया गया है। अली को शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे झांसी जेल से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। अली को 30 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में 10 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ 400 किलोमीटर दूर प्रयागराज ले जाया जा रहा है। पुलिस ने अली का चेहरा छिपाने के लिए वैन पर पर्दे डाले थे। काफिले में अली की वैन के आगे-पीछे दो-दो पुलिस वाहन चल रहे हैं और स्थानीय पुलिस भी अपनी सीमा में एस्कॉर्ट कर रही है। शनिवार शाम 4:24 बजे अली का काफिला कौशांबी के कोखराज सकाड़ा से होते हुए सीधे प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचेगा। यहां अली अपने भाई अहजम और बुआ परवीन कुरैशी से पुलिस की निगरानी में एक घंटे तक मुलाकात करेंगे। इसके बाद उन्हें वापस जेल ले जाया जाएगा। सड़क हादसे में हुई थी अबान की मौत अली और उमर के छोटे भाई अबान की गुरुवार सुबह झांसी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने जा रहा था। यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हाईवे पर हुआ, जब उसकी क्रेटा कार में सवार चार अन्य दोस्तों के साथ एक जानवर को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य दोस्त घायल हो गए। अबान और सोनू के शव शुक्रवार तड़के 4 बजे एक ही एंबुलेंस से झांसी से प्रयागराज के हटवा गांव लाए गए। अतीक का घर टूटने के बाद अबान अपनी बुआ के घर हटवा में ही रह रहा था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *