कानपुर में 19 साल की छात्रा की मौत:फांसी लगाकर जान देने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी


कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के उमरी गांव में शुक्रवार को 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव घर में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी भीतरगांव लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान उमरी गांव निवासी आकांक्षा सक्सेना (19) पुत्री अजय सक्सेना के रूप में हुई है। वह इंटरमीडिएट तक पढ़ी थी और चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता गांव में कपड़े की दुकान चलाते हैं। परिवार में पिता, मानसिक रूप से अस्वस्थ मां और छोटे भाई-बहन हैं। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *