जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू:छावनी में तब्दील है मतदान परिसर, सीसीटीवी कैमरों के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग भी


प्रयागराज में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए वोटिंग शुक्रवार सुबह नौ बजे शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। पूरा मतदान परिसर छावनी में तब्दील किया गया है। शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी और मतगणना शनिवार को कराई जाएगी। आला पुलिस अफसर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 500 पुलिसकर्मियों के साथ यहां दो कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। डीसीपी सिटी को सुरक्षा व्यवस्था का नोडल बनाया गया है। जबकि एक एडीसीपी और तीन एसीपी भी तैनात किए गए हैं। चुनाव अधिकारी गिरीश तिवारी के अनुसार, मतदान खत्म होने के बाद बैलेट बॉक्स कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में रखवाए जाएंगे। जहां 8 अगस्त की सुबह आठ बजे से वोटों की गणना होगी। 6953 मतदाता, 130 प्रत्याशी जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कुल 6953 मतदाता 130 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान स्थल हर वर्ष की तरह इस बार भी जिला जज कोर्ट के पुराने परिसर में बनाया गया है।
मतदाताओं का प्रवेश पुराने जिला जज कोर्ट के मुख्य द्वार से होगा, जबकि निकास नजारत की ओर से रखा गया है। मतदान के लिए कुल तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिनमें से एक प्रवेश द्वार बुजुर्ग और महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित है। 18 बूथों पर होगी वोटिंग मतदान के लिए कुल 18 बूथ बनाए गए हैं। बूथ संख्या 1 से 4 तक आजीवन सदस्यों के लिए निर्धारित किए गए हैं। बूथ संख्या 5 से 18 तक सामान्य सदस्यों के लिए बनाए गए हैं। इस बार चुनाव में कुल 6,953 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,487 आजीवन सदस्य और 5,466 सामान्य सदस्य शामिल हैं। बिना सीओपी कार्ड वोटिंग की अनुमति नहीं
चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान प्रत्येक मतदाता को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीओपी (Certificate of Practice) कार्ड या सीओपी प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। बिना सीओपी कार्ड अथवा प्रमाण-पत्र के किसी भी अधिवक्ता को मतदान की अनुमति नहीं दी जा रही। मतदाता पर्ची के लिए 10 काउंटर बनाए गए
मतदान वाले दिन भी मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कंप्यूटरीकृत मतदाता पर्ची वितरण के 10 काउंटर बनाए गए हैं, जहां से अधिवक्ता अपनी पर्ची प्राप्त कर रहे हैं। CCTV कैमरे लगवाए गए, वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी
चुनाच अधिकारी गिरीश तिवारी बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पूरे मतदान स्थल को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित कराया गया है। मतदान केंद्र पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार के विवाद या शिकायत की स्थिति में रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *