Skip to content
Monday, September 21, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • india
  • मोदी की रील्स के बाद राहुल गांधी की नई पहल:इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के जरिए युवाओं से जुड़ने की कोशिश
  • india

मोदी की रील्स के बाद राहुल गांधी की नई पहल:इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के जरिए युवाओं से जुड़ने की कोशिश

rrshuklaji@gmail.com2 months ago01 mins


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंस्टाग्राम रील्स के बाद अब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी युवाओं से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन शुरू किया है। इसके जरिए वे छात्रों और जेन-जी (Gen Z) यूजर्स को सीधे उनसे सवाल पूछने का मौका दे रहे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा कि वे छात्रों और जेन-जी की बात सुनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज का लिंक शेयर करते हुए कहा कि लोग उनसे कुछ भी पूछ सकते हैं और वे ज्यादा से ज्यादा सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे। पीएम मोदी की रील्स और युवाओं तक पहुंच यह कदम राजनीतिक नेताओं द्वारा युवाओं से जुड़ने की बढ़ती कोशिशों का हिस्सा है। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को इंस्टाग्राम पर सक्रिय होने की सलाह दी थी। उन्होंने मंत्रियों से रील्स बनाने और युवाओं के साथ बातचीत करने को कहा था, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। पीएम की यह सलाह ऐसे समय में आई थी, जब केंद्र सरकार कथित परीक्षा पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों के विरोध का सामना कर रही थी। युवाओं के बीच बढ़ी सोशल मीडिया की अहमियत राजनीतिक दलों का जेन-जी पर फोकस दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद बढ़ा है। वहां हजारों छात्रों और नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं ने परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया था। ये प्रदर्शन मुख्य रूप से इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए आयोजित किए गए थे, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और ये ऑनलाइन चर्चा का मुख्य विषय बने रहे। संसद में भी सुनाई दे रही जेन-जी की भाषा राजनीति में डिजिटल संस्कृति का असर संसद के अंदर भी देखने को मिल रहा है। मानसून सत्र के दौरान कई सांसदों और मंत्रियों ने अपने भाषणों में इंटरनेट स्लैंग और जेन-जी के शब्दों का इस्तेमाल किया है। ‘डेलुलु’ (delulu) और ‘ऑरा’ (aura) जैसे शब्दों वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। यह दिखाता है कि डिजिटल कल्चर अब राजनीतिक संवाद का हिस्सा बनता जा रहा है।

Source link

Tagged: Ask Me Anything Digital Campaign Gen-Z Instagram Session Political Social Media Rahul Gandhi Rahul Gandhi Instagram Youth Connect

Post navigation

Previous: कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना:कौशांबी में बोल बम के जयकारों से गूंजी शोभायात्रा, जगह-जगह शिवभक्तों का स्वागत
Next: सरकार का हवाई ईंधन में एथेनॉल मिलाने का प्लान नहीं:केजरीवाल के दावे को गलत बताया, मंत्री बोले- अफवाह फैलाकर यात्रियों को न डराएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Onion Price Surge in Maharashtra and Karnataka

rrshuklaji@gmail.com3 minutes ago 0

BJP Social Media Workshop Delhi

rrshuklaji@gmail.com5 minutes ago 0

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

rrshuklaji@gmail.com8 minutes ago 0

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट:केरलम के मल्लपुरम में बाढ़, 7 बहे, 2 की मौत; गुजरात के जूनागढ़ से 40 का रेस्क्यू

rrshuklaji@gmail.com12 minutes ago 0

Trending News

videsh
जेलेंस्की बोले- अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में ट्रम्प से मुलाकात होगी:रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून के लिए अमेरिका का शुक्रिया किया; संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेंगे

Recent Posts

  • जेलेंस्की बोले- अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में ट्रम्प से मुलाकात होगी:रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून के लिए अमेरिका का शुक्रिया किया; संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेंगे
  • Onion Price Surge in Maharashtra and Karnataka
  • देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थरबाजी का आरोप:RPF को देखकर भागने लगे 5 युवक, दौड़ाकर पुलिस ने को दबोचा
  • BJP Social Media Workshop Delhi
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.