![]()
नगर निगम लखनऊ द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। मेयर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में जनता की शिकायतें अधिकारी सुनेंगे। इसमें शहरवासी नगर निगम से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं शिकायतें सीधे संबंधित अधिकारियों को बताएंगे। समाधान के लिए एक ही मंच पर मौजूद रहेंगे अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान नागरिक जल निकासी, सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट, गृहकर, अतिक्रमण तथा नगर निगम से संबंधित अन्य समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए नगर निगम के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। नगर निगम ने शहरवासियों से की सहभागिता की अपील नगर निगम लखनऊ ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 07 अगस्त 2026 शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में समय से पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं। नागरिक अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके समाधान के लिए नगर निगम की इस पहल का लाभ उठा सकते हैं।
Source link
7 अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे सुनी जाएंगी जनता की शिकायतें, मेयर नगर आयुक्त रहेंगे मौजूद