क्यों वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पा रही वेस्टइंडीज:टी-20 के कारण वनडे से फोकस हटा, कमजोर डोमेस्टिक स्ट्रक्चर; जानिए 5 कारण


2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज का वनडे वर्ल्डकप 2027 के लिए सीधे क्वालिफाई करना मुश्किल लग रहा है। टीम 10वीं रैंकिंग पर है, उसे कट ऑफ डेट से पहले इंडिया के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। अगर टीम 30 सितंबर 2026 तक वनडे रैंकिंग में टॉप-8 में जगह नहीं बना पाती है, तो उसे अगले साल 22 फरवरी से 23 मार्च के बीच होने वाले 10 टीमों के क्वालिफायर खेलना पड़ेगा। वेस्टइंडीज 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाया था, जहां हरारे में क्वालिफायर में नीदरलैंड्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हरा दिया था। वेस्टइंडीज का क्वालिफिकेशन सिनैरियो और उसकी इस स्थिति की 5 वजहें… पहले मौजूदा वनडे रैंकिंग… रैंकिंग से क्वालिफिकेशन सिनैरियो? रैंकिंग में टॉप-8 फुल टाइम मेंबर टीमें (को-होस्ट साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर) 14 टीमों वाले टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई कर लेंगी। बाकी दो फुल मेंबर देशों को वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेलना होगा। वेस्टइंडीज का टॉप-8 में पहुंचना अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर करेगा, खासकर अफगानिस्तान (8वें स्थान) और आयरलैंड (12वें स्थान) के बीच होने वाली सीरीज पर। आगे पढ़िए… विंडीज की खराब स्थिति के 5 कारण 1. टी-20 लीगों ने बदली प्राथमिकता वेस्टइंडीज के कई स्टार खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से ज्यादा दुनिया भर की टी-20 लीगों को प्राथमिकता देते हैं। इससे टीम को वनडे में लगातार एक जैसी प्लेइंग-11 और मजबूत कॉम्बिनेशन बनाने का मौका नहीं मिलता। कई खिलाड़ी लंबे समय तक टीम से बाहर रहते हैं, जिससे प्रदर्शन प्रभावित होता है। 2. वनडे क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन पिछले कुछ साल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अन्य मजबूत टीमों के खिलाफ कई वनडे सीरीज गंवाई हैं। लगातार हार से टीम की ICC रैंकिंग गिरती गई और सीधे वर्ल्ड कप में पहुंचने की राह मुश्किल होती गई। 3. घरेलू क्रिकेट की कमजोर होती संरचना कभी कैरेबियाई घरेलू क्रिकेट दुनिया की सबसे मजबूत प्रणालियों में गिना जाता था, लेकिन अब 50 ओवर क्रिकेट को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती। युवा खिलाड़ी जल्दी फ्रेंचाइजी क्रिकेट की ओर आकर्षित हो जाते हैं, जिससे लंबे फॉर्मेट के लिए मजबूत खिलाड़ी तैयार करना चुनौती बन गया है। 4. कप्तान और कोच में लगातार बदलाव पिछले कुछ वर्षों में वेस्टइंडीज टीम में कप्तानों और कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव हुए हैं। लगातार बदलाव से टीम में स्थिरता नहीं बन सकी और खिलाड़ियों की भूमिकाएं भी बार-बार बदलती रहीं। 5. नया क्वालिफिकेशन सिस्टम बना चुनौती 2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। मेजबान टीमों के अलावा सीमित टीमें सीधे क्वालिफाई करेंगी, जबकि बाकी टीमों को क्वालिफायर खेलना होगा। इस टूर्नामेंट में एक-दो खराब मैच भी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं। ————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI की रिव्यू मीटिंग टली:सेक्रेटरी सैकिया की तबीयत खराब, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के प्रदर्शन की समीक्षा होना थी इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद होने वाली BCCI की रिव्यू मीटिंग फिलहाल टाल दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *