राजीव अग्रवाल 'टीटी' श्रीअग्रवाल सभा के अध्यक्ष बने:पीलीभीत में चुनाव में 56 % मतदान, अतुल अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे


पीलीभीत में श्रीअग्रवाल सभा के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। कुल 2,900 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,633 ने मतदान किया, जिससे लगभग 56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। देर रात घोषित परिणामों में राजीव अग्रवाल ‘टीटी’ अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के प्रत्याशी और उनके समर्थक केंद्र के बाहर मौजूद रहे, मतदाताओं से समर्थन मांगते दिखे। दिनभर चुनावी सरगर्मी बनी रही, हालांकि चुनाव अधिकारियों की सतर्कता के कारण मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।
शाम को मतदान समाप्त होने के बाद, चुनाव अधिकारियों ने मतपेटियों को सील कर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू की। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी और उनके समर्थक देर रात तक डटे रहे, हर चक्र की गिनती के साथ उनकी धड़कनें बढ़ती रहीं। रात करीब 11 बजे घोषित हुए नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए राजीव अग्रवाल ‘टीटी’ को सर्वाधिक 715 वोट मिले, जिससे उन्होंने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर रहे अतुल अग्रवाल को 511 वोट प्राप्त हुए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल 380 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। परिणाम घोषित होते ही राजीव अग्रवाल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने फूल-माला पहनाकर अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *