गाजियाबाद के जयपुरिया मॉल में युवती को पीटा:फूड आउटलेट के किचन में घुसकर चाकू उठाया, आरोपी गिरफ्तार


गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया मॉल के एक फूड आउटलेट में काम करने वाली युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक आउटलेट के किचन में घुस गया, वहां रखा चाकू उठा लिया और युवती के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना जयपुरिया मॉल स्थित कैलिफोर्निया बुरिटो आउटलेट की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी युवक सीधे किचन में पहुंचा और वहां रखा चाकू उठा लिया। इसके बाद उसने युवती के साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पहले से थी दोनों की पहचान प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद घटना हुई। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के आधार पर थाना इंदिरापुरम में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सभी पहलुओं की जांच जारी पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों और दोनों के बीच संबंधों समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *