![]()
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आगरा आगमन पर कुछ कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के प्रतिष्ठान पर प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं ने कमरे का शीशे का दरवाजा तक निकाल दिया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं के बीच काफी तड़का-भड़की हो गई।
दो दिवसीय दौरे पर आए सपा अध्यक्ष ने कहा-2027 में सपा की सरकार बनने पर जेन जी का सम्मान किया जाएगा। रनकी सस्ती पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।
अब विस्तार से पढ़िये…
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मंगलवार देर रात दो दिवसीय आगरा पहुंचे। इस दौरान शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के जीवनी मंडी स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर उनको एक कमरे में ले जाया गया। कार्यकर्ता उनसे मिलना चाह रहे थे, न मिलने की स्थिति में उन्होंने शीशे का दरवाजा ही निकाल दिया।
इस दौरान दूसरे कार्यकर्ताओं से उनकी जमकर नोकझोंक हुई। पहले देखिये हंगामे के 3 तस्वीरें… भाजपा पर लगाए ये आरोप
कार्यकर्ताओं के बीच मामला शांत होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा-आगरा दो दिवसीय कार्यक्रम का मकसद है समाजवादी कार्यककर्ताओं से मिलना। संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण के खिलाफ जो हमला बोला जा रहा है, उस हमले के खिलाफ 2027 के विधानसभा चुनाव में मिलकर के नौजवानों, महिलाओं और किसनों धोखा देने वाली सरकार को हटाना।
उन्होंने कहा, जतंर-मतंर पर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र के खिलाफ कार्रवाई की। नौजवान पेपर लीक और अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे, इस सरकार ने बेरोजगार युवाओं पर लाठियां चलवाईं। ये लोकतंत्र के खिलाफ हुआ। उनके ऊपर मुकदमे चलाए गए। भाजपा सरकार विधानसभा नहीं चला रही। भगवान श्रीराम के घर में डकैती, किसानों के खाद की बोरी में डकैती…ये साल सवाल विधानसभा में चलेंगे। भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं कराया है। भाजपा सरकार ने कोई बिजली का प्लांट नहीं लगाया है। सपा सरकार में लगाए गए बिजली प्लांटों से ही काम चल रहा है।
युवाओं को दिलाया भरोसा
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा, भगवान राम जान गए हैं कि ये नफरत और झूठ बोलने वाले लोग हैं। इससे जनता में रोष है। 2027 के चुनाव में भाजपा से जनता इसका हिसाब लेगी। सपा सरकार जेन जी का सम्मान करेगी, उनके रोजगार की व्यवस्था करेगी। उनकी सस्ती पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था करेगी। आज देश खोखला हो चुका है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर उन्होंने कहा, केशव प्रसाद अपनी जमीन तलाश रहा हैं। उनकी राजनीति जमीन घिसक गई है। वे अब जमीन की खरीद फरोख्त जरूर कर रहे हैं।
Source link
सपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलने को सपाइयों ने उखाड़ा दरवाजा-हंगामा:आगरा में श्याम लाल ने कहा-जेन जी का सम्मान करेगी सपा