गुरु गोविंद सिंह पर अभद्र टिप्पणी, फजलगंज थाने में हंगामा:सिखों ने जमकर की नारेबाजी, आरोपी बोला- भाजपा जिलाध्यक्ष से बदतमीजी की, AUDIO


गुरु गोविंद सिंह और सिख समुदाय पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में सोमवार देर रात सिख संगठनों ने फजलगंज थाने का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सिख संगठनों के पदाधिकारियों ने थाने के गेट पर नारेबाजी की। हंगामें के दौरान आक्रोशित लोगों ने अभद्र टिप्पणी करने वाले का एक ऑडियो भी पुलिस को दिया। वायरल ऑडियो में अभद्रता करने वाला युवक खुद को भाजपा का जिलाध्यक्ष बता रहा है। जिसके बाद पुलिस ने दशमेश परिवार संस्था के पदाधिकारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रेस्टोरेंट संचालक को फोन कर आरोपी ने धमकाया था बर्रा-तीन निवासी रमिंदर सिंह ने बताया कि रविवार शाम अजय सिंह नामक व्यक्ति ने शास्त्री नगर निवासी रेस्टोरेंस्ट संचालक हरप्रीत सिंह को फोन करके गुरु गोविंद सिंह के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि इस बातचीत की आर्डियो रिकार्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ऑडियो वायरल होने के बाद सोमवार रात करीब 10:30 बजे सैकड़ों की संख्या में सिख संगठन के पदाधिकारियों ने फजलगंज थाने का घेराव कर दिया। थाने के गेट पर जमकर नारेबाजी की, और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि गुरु महाराज का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने आरोपी की ऑडियो साक्ष्य के रूप में पेनड्राइव में पुलिस को उपलब्ध कराते हुए कहा कि घटना से सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे सिख समाज में आक्रोश है। मंगलवार सुबह 11 बजे थाने पहुंचने की अपील की आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित लोगों ने सभी सिख संगठनों ने मंगलवार सुबह 11 बजे थाने पहुंचने की अपील की। फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि अजय सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने और जानबूझकर अपमानित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *