![]()
शामली। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (पीएसी) आलोक कुमार ने सोमवार को शामली के ऊंचा गांव स्थित निर्माणाधीन नई पीएसी वाहिनी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डीजी पीएसी ने निर्माणाधीन परिसर का भ्रमण किया और विभिन्न भवनों व सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों से निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। डीजी पीएसी ने गुणवत्ता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। देखें, 2 तस्वीरें…. डीजी पीएसी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि नई पीएसी वाहिनी जल्द संचालित हो सके। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी, शामली के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, पीएसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनपद पुलिस के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Source link
डीजी पीएसी ने निर्माणाधीन वाहिनी का निरीक्षण किया:शामली के ऊंचा गांव में गुणवत्ता-समयबद्धता पर दिया जोर