![]()
कानपुर के सचेंडी में सोमवार देर शाम तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से पीएसआईटी के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान इटावा के जसवंतनगर निवासी वंश वर्मा (20) के रूप में हुई है, जो पीएसआईटी में बीसीए का छात्र था। वह कॉलेज से अपने कमरे की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आए टैंकर ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Source link
PSIT छात्र को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचला, मौत:सचेंडी में हादसा, कॉलेज से कमरे पर लौट रहा था