डालीगंज-बादशाहनगर पर रुकेगी आरआरबी परीक्षा स्पेशल ट्रेन:25 अगस्त तक 16 फेरों में चलेगी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल


रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 (ग्रुप-डी) कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने मऊ और बरेली के बीच विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अगस्त माह में निर्धारित तिथियों पर कुल 16 फेरों में संचालित होगी। लखनऊ मंडल के डालीगंज, बादशाहनगर, सीतापुर और मैलानी स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव रहेगा। स्टेशनों पर विशेष इंतजाम परीक्षार्थियों की सहायता के लिए डालीगंज, बादशाहनगर, सीतापुर और मैलानी स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी देने के लिए नियमित उद्घोषणाएं होंगी और सुरक्षा व सहायता के लिए वाणिज्य विभाग तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मियों की तैनाती की गई है। पूरी तरह अनारक्षित होगी ट्रेन 05185/05186 मऊ-बरेली-मऊ परीक्षा स्पेशल ट्रेन में कुल 16 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 14 कोच और दो एसएलआर कोच शामिल होंगे, जिससे अधिक संख्या में अभ्यर्थियों को यात्रा की सुविधा मिल सके। यह रहेगा ट्रेन के चलने का शेड्यूल 05185 मऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 20 और 24 अगस्त को मऊ से चलेगी। यह रात 8:30 बजे बादशाहनगर और 9:25 बजे डालीगंज पहुंचेगी तथा अगले दिन सुबह 6:10 बजे बरेली पहुंचेगी। वहीं, 05186 बरेली-मऊ परीक्षा स्पेशल 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त को बरेली से रवाना होगी। यह अगले दिन रात 12:05 बजे डालीगंज और 12:45 बजे बादशाहनगर पहुंचेगी तथा सुबह 8:20 बजे मऊ पहुंचेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *