गोंडा में तेल-चक्की में साड़ी फंसने से महिला की मौत:सरसों तेल की पेराई करते समय हुआ हादसा, नवाबगंज पुलिस जांच में जुटी


गोंडा के नवाबगंज थाने में रविवार रात करीब 10:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। जवाहर चौक स्थित दयानंद स्कूल के सामने एक तेल चक्की में साड़ी फंसने से 35 साल की महिला लक्ष्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति की गैरमौजूदगी में चला रही थीं तेल चक्की लक्ष्मी अपने पति विजय की तेल चक्की पर सरसों की पेराई कर रही थीं। बताया जा रहा है कि उस समय उनके पति मौके पर मौजूद नहीं थे और वह स्वयं मशीन चला रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी मशीन में फंस गई और देखते ही देखते वह मशीन की चपेट में आ गईं।
स्थानीय लोगों ने बचाने का किया प्रयास हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मशीन बंद कर लक्ष्मी को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे दो बेटों कान्हा (15) गुप्ता और सात्विक (12) को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला स्वयं तेल पेराई कर रही थीं। इसी दौरान असावधानीवश उनकी साड़ी मशीन में फंस गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *