गोरखपुर में 17 साल की लड़की से शारीरिक संबंध बनाया:शादी का झांसा देकर कमरे में बुलाता था, प्रेग्नेंट होने पर भागा युवक गिरफ्तार


गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर कमरे में बुलाता था। शारीरिक संबंध के दौरान किशोरी प्रेग्नेंट हो गई। यह जानकारी मिलते ही आरोपी भाग गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब जानिए पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि जंगल एकला नंबर-दो, टोला हतवा निवासी विनय ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का भरोसा दिया। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई। पीड़िता का आरोप है कि प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और उससे संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद किशोरी ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। शनिवार को मां बेटी के साथ गुलरिहा थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *