इंस्टाग्राम से तकरार, फंदे से झूल गया पति:स्टोरी पर लिखा 'काश मैं भी खुबसूरत होता', गोरखपुर में रील बनाने वाली पत्नी को जेल


गोरखपुर में पति को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार पत्नी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। मौत के कुछ दिन पहले ही युवक ने इंस्टाग्राम पर फोटो करके ‘काश मैं भी खुबसूरत होता, तो लोग मुझे भी खोने से डरते’ लिखकर अपना दुःख बयां किया था। चार महीने पहले ही दोनों की धूम-धाम से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही पत्नी ने सोशल मीडिया पर रील बनाना शुरू कर दिया था। जबकि पति उसे मना करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में अक्सर बहस होती थी। वह हमेशा दुखी रहता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार रात को भी नए सिमकार्ड और इंस्टाग्राम आईडी को लेकर दोनों में लड़ाई हुई। उसके बाद करीब 10 बजे पति फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पत्नी को हिरासत में ले लिया गया था। फिलहाल आरोपी पत्नी जेल में बंद है। जानिए पूरा मामला…
पिपराइच थाना अंतर्गत जंगल सुभान अली गांव के विकास भारती चौराहे के पास रहे वाले विवेक गौड़ की शादी 25 फरवरी 2026 को के रहने वाले जंगलधूषण क्षेत्र के हसनगंज गांव की रहने वाली अंकिता गौड़ से हुई थी। विवेक एक छोटा सा टेंट हॉउस चलाता था। दोनों परिवारों ने मिलकर शादी तय किया। और बहुत ही धूम- धाम से शादी कराई गई। परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच में सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी ने इंस्टाग्राम पर पब्लिकली रील डालना शुरू कर दिया। कमेंट में तारीफ से परेशान हुआ पति
शुरू में तो विवेक ने कुछ नहीं कहा। धीरे- धीरे पत्नी की पोस्ट कर व्यूज और कॉमेंट आने लगे। लोग जिसमें लड़के भी उसकी तारीफ करते थे। जिसे विवेक पसंद नहीं करता था। उसे लगने लगा कि मेरी पत्नी है तो दूसरे क्यों तारीफ करेंगे। इसीलिए कुछ दिन बाद ही वह उसे रील बनाने से रोकने लगा। लेकिन पत्नी नहीं मानती थी। उसका कहना था कि इसमें क्या बुरा है। सब करते हैं आजकल। इस बात को लेकर दोनों में हमेशा लड़ाई झगड़ें होते थे। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। नए सिमकार्ड और इंस्टाग्राम आईडी पर हुआ बवाल
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को भी पत्नी के नए सिमकार्ड और इंस्टाग्राम आईडी पर गतिविधियों को लेकर दोनों के बीच में कहासुनी हुई। जिसके बाद परिवार में तनाव का माहौल हो गया था। संदिग्ध परिस्थियों में मौत हुई
दोनों ने खाना भी नहीं खाया। पत्नी नाराज होकर छत पर चली गई थी। विवेक भी कमरे में गया और रात करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थियों में उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों में चीख- पुकार मच गई। तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट में सुसाइड की पुष्टि हुई है। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। आरोपी से पूछताछ जारी- SP नार्थ
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के आरोप के आधार पर पत्नी को हिरासत में लिया गया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया। आरोपी से पूछताछ जारी है। साक्ष्यों के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक्सपर्ट बोले- कम्युनिकेशन गैप से होती दिक्कत
इस मामले को लेकर साइकेट्रिस्ट डॉ. आकृति पांडेय ने बताया कि ऐसे मामलों में तनाव का दो कारण होता है। पहला कि अक्सर पति पत्नियों को लेकर पुरानी सोच ही रखते कि उनकी घर की बहू- बेटियों को परदे में ही रहना चाहिए। बाहरी कोई न देखे। दूसरी बात कि पति और पत्नी के बीच कम्युनिकेशन गैप होता है। रील बनाना आजकल आम बात हो गई है लेकिन कई बार पतियों के कंटेंट समझ नहीं आते जिसको लेकर वे बात करने के बजाय सीधा रील बनाने से मना करते हैं। और जब ऐसा नहीं होता तो वे मानसिक दबाव महसूस करने लगते। पति को लगता पत्नी हाथ से निकल गई
उन्हें लगता है कि पत्नी मेरी बात नहीं मान रही, हाथ से निकल गई है और भी बहुत कुछ। इसलिए कई मामलों में लोग गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसा न हो इसलिए दोनों लोगों को पहले बैठ कर बात करनी चाहिए। पति को भी आज का दौर समझना चाहिए और पत्नी को भी पति को अपनी बात आराम से समझाने की कोशिश करनी चाहिए। सिर्फ लाइक और व्यूज के लिए किसी भी गाने या किसी भी तरीके का रील नहीं बनाना चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *