![]()
ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने 10 मेडल पक्के कर लिए हैं। बुधवार को जैस्मिन लैम्बोरिया ने महिलाओं की 57 kg वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लैम्बोरिया ने इंग्लैंड की इलिस ग्लिन को 4-1 से हराया। अब उनका मुकाबला 31 जुलाई को लेसोथो की रैपेलैंग मासेलेला से होगा। जैस्मिन टॉप-4 में जगह बनाने वाली भारत की 10वीं मुक्केबाज बनीं। उनसे पहले 4 पुरुष और 6 महिला मुक्केबाज टॉप-4 में जगह बना चुके हैं। बॉक्सिंग में तीसरे स्थान (ब्रॉन्ज मेडल) के लिए अलग मैच नहीं कराया जाता। इसलिए सेमीफाइनल पहुंचने पर मेडल पक्का हो जाता है। इसे हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है। फिलहाल, भारत 2 गोल्ड सहित 12 मेडल के साथ पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 35 गोल्ड लेकर नंबर-1 पोजिशन पर है। जैस्मिन टॉप-4 में पहुंचने वाली 10वीं मुक्केबाज जैस्मिन लैम्बोरिया ने विमेंस कैटेगरी के 57 kg में इंग्लैंड की इलिस ग्लिन को 4-1 से हराया। वे सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 10वीं मुक्केबाज बन गई हैं। उनसे पहले अरुंधति ने 70 kg में न्यूजीलैंड की मॉर्गन एडरसन को 3-1 से हराया। साक्षी चौधरी ने 51 kg में नॉर्दन आयरलैंड को कैथलीन फ्रेयर को 5-0 से हराया। पुरुषों में नरेंद्र बेरवाल ने 90 kg के क्वार्टर फाइनल में समोआ के माइकल सेको को 3-2 से हराया। अंकुश पंघल ने 80 kg में सेशेल्स के जे मिकॉक को 5-0 से मात दी। सचिन ने 70 kg में बोत्सवाना- ट्रेजर मोरेमी को 5-0 से हराया। लवलीना बोरगोहेन (75 किलोग्राम), प्रीति पवार (54 किलोग्राम), प्रिया घंगस (60 किलोग्राम) और जादुमणि सिंह (पुरुष 55 किलोग्राम) पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर चुके हैं। तजिंदरपाल-समरदीप फाइनल के लिए क्वालिफाई भारतीय शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। फाइनल इवेंट गुरुवार को खेला जाएगा। क्वालिफिकेशन में तूर को ऑटोमैटिक क्वालीफिकेशन मार्क यानी 20 मीटर की दूरी पार करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। तूर ने अपने पहले प्रयास में 19.93 मीटर की दूरी तय की, जबकि दूसरे प्रयास में उन्होंने 20.14 मीटर का थ्रो फेंका और फाइनल में जगह पक्की की। ग्रुप बी में शामिल समरदीप सिंह गिल का दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19.95 मीटर रहा, जो उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में हासिल किया। उनका दूसरा थ्रो 19.75 मीटर का था, जबकि तीसरा थ्रो फाउल रहा। दोनों ग्रुप में कुल 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से गिल कुल पांचवें स्थान पर रहे। ग्रुप ए में सात और ग्रुप बी में आठ खिलाड़ी शामिल थे। नियम के अनुसार, जो खिलाड़ी 20 मीटर का मार्क पार करते हैं या टॉप 12 में रहते हैं, वे फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। संजना के स्नैच में तीनों प्रयास असफल रहे
19 साल की वेटलिफ्टर संजना विमेंस 77 kg के फाइनल में स्नैच के तीनों प्रयासों में 94 kg वजन नहीं उठा सकीं। हरियाणा की संजना ने इस साल एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
संजना इन खेलों में मेडल से चूकने वाली भारत की दूसरी वेटलिफ्टर बनीं। इससे पहले निरुपमा देवी सेराम भी अपने वर्ग में क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयासों में असफल रही थीं। —————————————————— कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गुलवीर 10,000m रेस में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय; हरजिंदर को वेटलिफ्टिंग में सिल्वर भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 5वें दिन 2 सिल्वर मेडल जीत लिए। मंगलवार देर रात गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर की रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। वे इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। पढ़ें पूरी खबर
Source link