फतेहपुर में वेल्डिंग के दौरान गैस सिलेंडर फटा:दुकानदार समेत दो घायल, सिलेंडर के टुकड़े 500 मीटर दूर जाकर पेड़ पर अटके


फतेहपुर में बुधवार शाम वेल्डिंग के दौरान गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट में दुकानदार और सड़क पर खड़ा एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वेल्डिंग करते समय हुआ हादसा हादसा बुधवार शाम करीब 4:20 बजे हड़िया चौराहा स्थित लाला पटेल केशरी गैस बिल्डिंग की दुकान पर हुआ। दुकान मालिक दीपक पटेल (45) चुना वाले गैस सिलेंडर से वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया।
राहगीर भी आया धमाके की चपेट में विस्फोट की चपेट में आने से दुकानदार दीपक पटेल और सड़क पर अपने परिवार के साथ खड़े शिव मंगल (30), निवासी आसई का पुरवा, सिलेंडर के टुकड़े लगने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
500 मीटर दूर तक उड़े सिलेंडर के टुकड़े प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट इतना भीषण था कि सिलेंडर के टुकड़े करीब 500 मीटर दूर तक जा गिरे। एक बड़ा टुकड़ा पास के पेड़ पर जाकर अटक गया। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर के दायरे तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बैंक से पैसे निकालने आया था घायल युवक घायल शिव मंगल ने बताया कि वह बैंक से पैसे निकालने के लिए हड़िया चौराहा आए थे। इसी दौरान वेल्डिंग के समय सिलेंडर फट गया और उसके टुकड़े लगने से वह घायल हो गए। वहीं, दुकानदार की पत्नी नीलू ने बताया कि दीपक पटेल पिछले तीन वर्षों से गैस वेल्डिंग का काम कर रहे हैं और यह हादसा अचानक हुआ। ट्रॉमा सेंटर में तैनात डॉक्टर आर.के. श्रीवास्तव ने बताया कि गैस सिलेंडर फटने से घायल दो लोगों को अस्पताल लाया गया है। दोनों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *