![]()
बुधवार को कौशांबी के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित कुबरी घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। सूचना मिलते ही कड़ाधाम पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। मृतक की पहचान संदीप चौरसिया (19) पुत्र रामभजन चौरसिया के रूप में हुई है। वह प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित झलवा, आईआईटी का निवासी था। संदीप अपने मित्र शिवम सोनी पुत्र सोनू सोनी के साथ कुबरी घाट पर गंगा स्नान करने आया था। संदीप को तैरना नहीं आता था और वह स्नान के दौरान किनारे की ओर ही गंगा नदी में डूब गया। पुलिस और गोताखोरों के संयुक्त प्रयासों से लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव घाट के किनारे पानी में फंसा हुआ बरामद किया गया। शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना तत्काल मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
Source link
कौशांबी में गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा:दो घंटे बाद गोताखोरों ने शव निकाला, परिजनों को सूचना दी गई