अज्ञात वाहन की टक्कर से मेडिकल संचालक की मौत:पत्नी के मामा को छोड़कर लौट रहे थे, आरोपी की तलाश जारी


बदायूं में मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक प्रमोद वर्मा (32) की मौत हो गई। उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह हादसा जीएस हीरो एजेंसी के सामने हुआ। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही पुलिस प्रमोद वर्मा बलाजी पुरम मोहल्ला वार्ड नंबर-2, उझानी के निवासी थे और कस्बे में एक मेडिकल स्टोर चलाते थे। वे अपनी पत्नी के मामा को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद गांव जिरौलिया स्थित ससुराल वापस लौट रहे थे, जहां लिंटर पड़ने का कार्यक्रम था। प्रमोद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *