नरेश प्रताप सिंह | कोल3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

BSNL कार्यालय पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी।
भारतनेट परियोजना के लंबित भुगतान और रोजगार सुरक्षा की मांग को लेकर मंगलवार को PNT कर्मियों ने नकवी पार्क स्थित BSNL कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
यूनियन का आरोप है कि भारतनेट परियोजना में लंबे समय से काम कर रहे PNT कर्मियों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।
साथ ही अनुभवी कर्मचारियों से फाइबर रखरखाव का काम लेकर दूसरे माध्यमों से कराया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
कर्मचारियों ने मांग की कि सभी लंबित भुगतान जल्द जारी किए जाएं। इसके अलावा भारतनेट परियोजना में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
यूनियन ने यह भी मांग की कि वर्षों से काम कर रहे PNT कर्मियों का रोजगार सुरक्षित रखा जाए और फाइबर रखरखाव का काम प्राथमिकता के आधार पर उन्हें ही दिया जाए।
यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत से भारतनेट परियोजना को मजबूती मिली है, लेकिन अब वही कर्मचारी रोजगार संकट झेल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, अध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा, सलाहकार राकेश शर्मा, अतुल तिवारी, गजेंद्र पोरुष, विष्णु कांत, अमित चौधरी, अभिप्रताप सिंह, नीरज सिंह, अजय परमार सहित बड़ी संख्या में PNT कर्मी मौजूद रहे।
