ई-रिक्शा चार्ज करते समय लगा करंट,:युवक की मौत, फर्रुखाबाद में 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम साढ़े छह बजे एक ई-रिक्शा चालक की करंट लगने से मौत हो गई। 33 वर्षीय युवक अपने ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान कासिमबाग निवासी अनूप पुत्र मोहनलाल के रूप में हुई है। अनूप ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी रचना और पांच बच्चे मन्नत, आरिब, जन्नत, प्रिंस और कनक हैं। वह अपने भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
अनूप रोज की तरह शाम को ई-रिक्शा चलाकर घर लौटा था। घर आने के बाद उसने ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाया। इसी दौरान अचानक ई-रिक्शा में करंट उतर आया और अनूप उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। हादसा होते ही परिवार के सदस्य घबरा गए और आनन-फानन में अनूप को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अनूप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अनूप की असामयिक मृत्यु से पत्नी रचना और पांच बच्चों के सामने परिवार के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *