फिरोजाबाद में घर में घुसकर मारपीट:जमीन पर कब्जे को लेकर रंजिश, महिलाओं को भी पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना


फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के गुंदाऊ गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सोमवार को पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। पीड़ित देवेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम गुंदाऊ ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग उनकी आबादी की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी विवाद के चलते आरोपी आए दिन गाली-गलौज और झगड़ा करते रहते हैं। देवेंद्र के अनुसार, शनिवार को आरोपियों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस मारपीट में देवेंद्र, उनकी बहन सीमा, भाभी सावित्री और मां चंदा देवी सहित अन्य परिजन घायल हो गए। पीड़ित ने चरण सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह, विनोद पुत्र चरण सिंह, आशीष पुत्र जय सिंह, राहुल पुत्र जय सिंह, अनूप पुत्र जय सिंह, संत कुमार पुत्र भूरी सिंह और अमन पुत्र शिवकुमार सहित अन्य लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *