धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाई खुशी:छात्रों के आंदोलन के बाद हुआ इस्तीफा, कांग्रेस ने बताया तानाशाही पर जीत


बलुंदशहर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम करीब 6:30 बजे काला आम चौराहा स्थित मलका पार्क में मिठाई बांटकर खुशी जताई। कांग्रेस नेताओं ने इसे छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ‘छात्रों ने सरकार को आईना दिखाया’ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि छात्रों के आंदोलन ने केंद्र सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने तानाशाही की सभी सीमाएं पार कर दी थीं, लेकिन छात्रों के संघर्ष ने सरकार को आईना दिखाने का काम किया। उन्होंने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केंद्र सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक झटका है।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगाए आरोप जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने युवाओं को बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर सत्ता हासिल की, लेकिन शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का काम किया। उन्होंने यह भी मांग की कि छात्रों को कथित तौर पर ‘देशविरोधी’ कहने वाले भाजपा नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही छात्र आंदोलन को समर्थन देने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया। पुलिस कार्रवाई पर भी उठाए सवाल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रवि वर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि, नरेंद्र चौधरी, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी और आदेश मुद्गल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान पुलिस ने छात्रों के साथ सख्ती की और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, शहर अध्यक्ष रवि वर्मा, प्रशांत बाल्मीकि, नरेंद्र चौधरी, किशन चौधरी, नईम मंसूरी, नाफे अंसारी, आशु कुरैशी, आदेश मुद्गल, मनोज शर्मा, डॉ. एस.डी. शर्मा, आदर्श देव शर्मा, अनिल शर्मा, नरेश शर्मा, सादिक सैफी, मुशीर खान, सुरेंद्र उपाध्याय, अनवर चौहान, अभिलाष बाल्मीकि, खालिद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *