Rahul Gandhi Statement | Paper Leak Protest Delhi Media Interaction

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने 22 जुलाई को भी दिल्ली में पेपर लीक पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी ने 22 जुलाई को भी दिल्ली में पेपर लीक पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

राहुल गांधी आज सुबह 11:30 बजे अपने आवास 10 जनपथ के बाहर मीडिया से बातचीत करेंगे। इससे पहले राहुल ने शनिवार सुबह X पर पोस्ट कर कहा, “मोदी जी ने सब बंद कर दिया पर उनसे पेपर लीक बंद नहीं हुआ।”

उन्होंने लिखा कि सरकार ने अपना हक मांग रहे मासूम छात्रों के खिलाफ हर संभव क्रूर कदम उठाए- मेट्रो बंद की, रास्ते बंद किए, दुकानें बंद करवाईं, इंटरनेट ठप किया और यहां तक कि खाना तक रुकवा दिया। लेकिन मोदी जी, इतने जुल्म ढहाने के बाद भी आप पेपर लीक बंद नहीं कर पाए।

राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें

शुक्रवार को अपने आवास 10 जनपथ पर छात्रों के प्रदर्शन में घायल एक स्टूडेंट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। राहुल ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। वे हमारे एजुकेशन सिस्टम के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। उन्हीं की वजह से हजारों लोग सड़कों पर हैं।’

उन्होंने छात्र के हाथ, पीठ और छाती में लगे घाव को दिखाया। राहुल ने कहा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।’

20 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद मार्च निकाला था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में 100 से ज्यादा छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। साहिल इनमें से एक है।

राहुल ने घायल छात्र की चोट दिखाईं थी; 2 तस्वीरें

राहुल ने सबसे पहले साहिल के हाथ में लगी चोट को दिखाया।

राहुल ने सबसे पहले साहिल के हाथ में लगी चोट को दिखाया।

फिर राहुल ने साहिल की टी-शर्ट उठाकर पीठ में हुए घाव को दिखाया।

फिर राहुल ने साहिल की टी-शर्ट उठाकर पीठ में हुए घाव को दिखाया।

साहिल की रोशनी लौटने की सिर्फ 1% संभावना

राहुल ने जिस छात्र की चोट दिखाई। उसका नाम साहिल लोचाब है। वह 19 साल का है और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है।

20 जुलाई को जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की पैलेट गन से इनकी दाहिनी आंख की रोशनी चली गई थी। AIIMS के जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में सर्जरी हुई है।

परिवार के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया है कि घायल आंख की रोशनी लौटने की सिर्फ 1% संभावना है, क्योंकि आंख की पुतली को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के छात्र हैं। उनकी मां ज्योति ने बताया, ‘वह पहले भी CJP के प्रदर्शन में गया था। सोमवार को भी यह कहकर गया कि यह उसके लिए जरूरी है और उसकी पढ़ाई से जुड़ा मुद्दा है। वह हमेशा पुलिस अधिकारी बनना चाहता था।’

यह तस्वीर 20 जुलाई की है, जब प्रदर्शन के दौरान घायल होने के बाद साहिल को अस्पताल पहुंचाया गया। आंख की सर्जरी की गई।

यह तस्वीर 20 जुलाई की है, जब प्रदर्शन के दौरान घायल होने के बाद साहिल को अस्पताल पहुंचाया गया। आंख की सर्जरी की गई।

साहिल के सीने में भी पैलेट गन के घाव हैं। सबसे ज्यादा चोटों उनके शरीर के दाहिने हिस्से में आईं हैं।

साहिल के सीने में भी पैलेट गन के घाव हैं। सबसे ज्यादा चोटों उनके शरीर के दाहिने हिस्से में आईं हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.