गंगा एक्सप्रेसवे पर कैंटर लूट का 12 घंटे में खुलासा:बदायूं में 2 आरोपी गिरफ्तार, लूटा वाहन बरामद; 4 साथी फरार


बदायूं पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे पर कैंटर लूट की वारदात का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटा गया कैंटर भी बरामद कर लिया है। मामले में चार अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मैरी मजर के पास गंगा एक्सप्रेसवे का है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे बिहार से आ रहे एक कैंटर को बोलेरो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। आरोपियों ने चालक जराफत और उसके हेल्पर के साथ मारपीट की, उनके मोबाइल फोन छीन लिए और दोनों को जंगल में छोड़कर कैंटर लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर मूसाझाग थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मूसाझाग पुलिस ने रामपुर के गंज थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए हसीन और हारून को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर बरामद हुआ कैंटर पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात में चार अन्य साथियों के शामिल होने की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया कैंटर बरामद कर लिया। चार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के अनुसार, गिरोह में अन्नू, भूरे, मुकुल, गुड्डू और आरिस भी शामिल हैं। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में यह भी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *