हिमाचल में PM के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी:दीवार पर लिखा- मोदी रिजाइन, CJP इन पावर; CCTV खंगाल रही पुलिस


देश में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा लिखे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंडी निवासी चंदन शर्मा ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मंडी की इंदिरा मार्केट स्थित सरकारी भवन की दीवार पर मोदी रिजाइन, CJP इन पावर और कुछ आपत्तिजनक भाषा लिखी गई है। चंदन शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि यह सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हरकत है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शिकायतकर्ता ने पुलिस से मौके का निरीक्षण करने, जिम्मेदार लोगों की पहचान करने, संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करने और आपत्तिजनक लिखावट को जल्द हटाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। इंदिरा मार्केट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा कि यह किसने लिखा। स्टूडेंट में केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश बता दें कि, कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के कारण देशभर के स्टूडेंट में केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश में है। ऐसे वक्त में मंडी की इंदिरा मार्केट में पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक बाते लिखी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *