यूपी में बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। बागपत और नोएडा में हिंडन, बदायूं में गंगा, अयोध्या-गोंडा और बलिया में घाघरा, जबकि कुशीनगर में गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी किनारे
.
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 54 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार तड़के लखनऊ में बारिश हुई। इसके साथ ही बाराबंकी, सीतापुर, आगरा समेत करीब 10 से अधिक जिलों में बादल छाए हुए हैं।
गुरुवार को प्रदेश के 69 जिलों में बारिश का अलर्ट था। इनमें 42 जिलों में औसतन 2.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सीएम योगी ने बारिश, बाढ़ और बिजली गिरने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।
3 तस्वीरें देखिए-

लखीमपुर-खीरी में शारदा नदी का पानी गांवों में घुस गया। इससे कई गांव टापू बन गए। सड़कें बह गईं।

गोंडा में घाघरा नदी उफान पर है। किनारों पर कटान शुरू हो गया है। कई बीघा खेती की जमीन जलमग्न हो गई है।

महराजगंज के सुचितपुर बघौना गांव में मगरमच्छ घुस आया। तालाब के पास मगरमच्छ देखकर गांव में दहशत का माहौल है।
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
मानसून रेखा का दक्षिण की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर होने से अगले 3 दिन बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। मानसूनी सक्रियता फिलहाल पश्चिम-मध्य भारत की तरफ शिफ्ट हो गई है। 3-4 दिन बाद हालात बदलेंगे। 26 और 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। अच्छी बारिश होगी।


प्रदेश में आज कहां-कहां बारिश के आसार, देखिए

यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…