रेलवे स्टेशन के पास दिखा 15 फीट लंबा अजगर:वन विभाग की टीम 2 घंटे खोजती रही, कल फिर चलेगा सर्च ऑपरेशन


बाराबंकी शहर के रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक चाय की दुकान पर 15 फीट लंबा अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। यह घटना सुबह करीब 9 बजे लल्ला की चाय की दुकान के पास हुई, जहां अजगर को देखते ही ग्राहकों और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर की लंबाई लगभग 15 फीट थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और अजगर की तलाश शुरू की। टीम ने लगभग दो घंटे तक खोजबीन की, लेकिन अजगर का पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा अजगर काफी बड़ा है। वह किसी सुरक्षित स्थान पर छिप गया होगा। अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार सुबह विशेषज्ञ टीम दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाएगी। अजगर के मिलने पर उसे सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास, यानी जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *