![]()
बहराइच जिले के महसी तहसील के बौंडी थाना क्षेत्र के ऊंच गांव में बुधवार दोपहर एक बजे हादसा हो गया। घर में लेटी मां गुड्डी (37) और उसकी 9 साल की बेटी प्रिया (9) की पंखा गिरने से करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार दोपहर करीब चार बजे की है। मां-बेटी तख्त पर लेटी थीं और बगल में फर्राटा पंखा चल रहा था। अचानक पंखा बेटी प्रिया पर गिर गया, जिससे उसे करंट लग गया। प्रिया की चीख सुनकर मां गुड्डी उसे बचाने दौड़ीं, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गईं। उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के पुरुष सदस्य धान की रोपाई के लिए खेत गए हुए थे। घर में किसी के न होने के कारण दोनों को तत्काल मदद नहीं मिल पाई। शाम करीब 5 बजे पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनके घर पहुंचा। उसने मां-बेटी को बेसुध देखा तो गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर प्रभारी थाना प्रभारी प्रदीप गंगवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने देर रात दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी में भिजवाया।
Source link
बहराइच में पंखा गिरने से मां-बेटी की मौत:दोनों तख्त पर लेटी थीं, बगल में चल रहा था फर्राटा, करंट से हादसा