सीतापुर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:पारिवारिक कलह के बाद आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच


सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली इलाके में बुधवार देर रात करीब 9 बजे बिसवां रोड की कांशीराम कॉलोनी के कमरे में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में शोक का माहौल फैल गया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। युवक ने कमरे की खिड़की में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। 32 साल राजकुमार के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कांशीराम कॉलोनी में रहता था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते वह मानसिक तनाव में था। इसी बीच उसने कमरे की खिड़की में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महमूदाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान कोई अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *