कॉकरोचों पर पुलिस एक्शन के खिलाफ SC में सुनवाई नहीं:चीफ जस्टिस सूर्यकांत बोले- हमारा समय बर्बाद न करें, वीडियो देखने का वक्त नहीं


सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने कहा कि हमारा समय बर्बाद मत कीजिए। हम वीडियो नहीं देखना चाहते। याचिकाकर्ता ने कहा था कि पुलिस की कथित बर्बरता के वीडियो भी हैं। यदि संभव हो तो मामले की सुनवाई गुरुवार को कराई जाए, क्योंकि छात्र अभी भी प्रभावित हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को संसद मार्च निकाला था। इस दौरान हजारों प्रदर्शनकारी संसद की तरफ बढ़े थे, इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसमें 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी और छात्रों को चोटें आई थीं। खबर अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *