Haryana Congress Protest | DC Office Demonstration & Memorandum 2026

फतेहाबाद में दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन करते हुए प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के सदस्य।

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विराधे में हरियाणा कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पंचकूला और यमुनानगर में कांग्रेसी धरने पर बैठ गए है।

.

कई स्टूडेंट यूनियन और सामाजिक संगठनों ने भी छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। फतेहाबाद में विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने पैदल मार्च निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

उधर, कांग्रेसियों और छात्र संगठनों के इस ऐलान को देखते हुए सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डीसी कार्यालयों पर भी भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह। फाइल फोटो

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह। फाइल फोटो

कार्यकर्ताओं और छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सभी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को पत्र जारी कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित करने और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने के निर्देश दिए हैं। पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है। कहा कि सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

पत्र में जिला अध्यक्षों से कहा गया है कि धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्रों और युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाए, ताकि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *