![]()
मेरठ में तैनात यूपी पुलिस के एक सिपाही के मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल लेटर ने महकमें में खलबली मचा दी। लेटर में सिपाही थाने के मुंशी पर गंभीर आरोप लगता है और परेशान होकर नौकरी से त्यागपत्र देने की पेशकश कर डालता है। मामला अफसरों तक पहुंचा तो जांच शुरू हो गई। कुछ देर बाद ही खुलासा हो गया कि यह पत्र किसी शरारती तत्व द्वारा सिपाही के नाम से लिखकर वायरल किया गया है। वायरल लेटर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के नाम संबोधित है जो किसी शैलेंद्र कुमार के द्वारा लिखा गया था। लेटर की माने तो शीलेन्द्र दौराला थाने में तैनात है। बाकायदा नाम के ऊपर साइन भी किए गए हैं। खास बात यह है कि लेटर ज्यादा पुराना नहीं है। तीन दिन पहले ही यह लिखा गया था। मुंशी पर लगाया परेशान करने का आरोप
लेटर में शीलेन्द्र ने खुद के दौराला थाने में तैनात होने की पुष्टि की है। पूरा लेटर दौराला थाने में तैनात मुंशी से जुड़ा है। मुंशी पर परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह भी कहा गया है कि काफी कुछ शिकायतें उसके मन में है, जिन्हें वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सामने पहुंचकर ही स्पष्ट करेगा। अब जानिए क्या लिखा है लेटर में निवेदन इस प्रकार है मैं शीलेन्द्र कुमार शर्मा RC 3763 इस समय में थाना दौराला में तैनात हूं। मेरी रवानगी एक अज्ञात शव के साथ 19.7.2026 को हुई थी। लेकिन अब मुझे मुंशी बोलते हैं शव छोड़ो, वापस वीआईपी ड्यूटी में आओ या कुछ सोच लो। मैं इस प्रकार कई बार बातें सुन चुका हूं जो कि मैं आपके समक्ष ही बताऊंगा। मैं पुलिस की नौकरी से त्यागपत्र देना चाहता हूं। क्योंकि हमारा थाना दौराला मुंशीयों से चलता है और बाकी कुछ चीज हैं। वह मैं इसमें ना लिखकर आपके समक्ष ही बताऊंगा। मैं किसी को किसी भी हालत में कोई भी रुपया नहीं दे सकता। मैं वापस अपने घर जा रहा हूं…! अफसरों ने दिए लेटर की जांच के आदेश
सिपाही का वायरल लेटर कुछ देर बाद ही अफसरों तक पहुंच गया और उन्होंने जांच के आदेश कर दिए। सिपाही से पूछा गया तो उसने इस तरह का कोई भी लेटर लिखने की बात से ही इनकार कर दिया। यह भी स्वीकार किया कि किसी भी तरह से उसे परेशान नहीं किया जा रहा है। जबकि इस लेटर की कॉपी DGP, ADG, IG, DIG को भी भेजे जाने की बात कही गई थी। शीलेन्द्र ने कहा- मैंने नहीं की कोई शिकायत वायरल लेटर को लेकर शीलेन्द्र से संपर्क किया गया तो उन्होने ऐसा कोई लेटर लिखने की बात से ही इनकार कर दिया। शैलेंद्र ने बताया कि वह वीआईपी ड्यूटी में था। जबकि सोमवार को उसने पोस्टमार्टम हाउस में ड्यूटी की थी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लेटर में उसकी हैंडराइटिंग नहीं है। किसी ने शरारत करते हुए यह लेटर वायरल किया है।
Source link
सिपाही बोला- बहुत परेशान हूं, त्यागपत्र देना चाहता हूं:मेरठ में सोशल मीडिया पर वायरल लेटर से खलबली, सिपाही बोला- किसी ने मजाक किया