मेरी गलती थी उससे प्यार किया, मेरी बॉडी मत देना:आगरा में वीडियो बनाकर युवक ने किया सुसाइड, कहा- मेरे मरने के बाद पत्नी को घर भेज देना


उससे कोई कुछ न कहे। गलती मेरी थी। मैंने शादी की, मैंने प्यार किया। उसकी सजा मुझे ही मिलनी चाहिए, उसे नहीं। न उसके घरवालों को कुछ कहना, न किसी और को। मेरी गलती थी कि मैंने उससे प्यार किया। मेरे मरने के बाद पत्नी को घर भेज देना। उससे कुछ मत कहना। वीडियो में ये कहकर आगरा के एक युवक ने सुसाइड कर लिया। आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के ईदगाह कुतुलुपुर में मंगलवार को एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने वीडियो बनाया। वीडियो में वो रोते हुए अपने घर वालों से माफी मांग रहा है। अपनी पत्नी को कुछ न कहने के लिए कह रहा है। 21 वर्षीय सोनू कुमार पुत्र धरम सिंह ने मंगलवार शाम 6 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही रकाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाया था। पुलिस का कहना है कि गृहक्लेश से तंग आकर युवक ने सुसाइड किया है। मरने पहले से 2 मिनट का वीडियो बनाया
सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में सोनू कह रहा है, “मैंने ड्रिंक कर रखी है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मेरी पत्नी को कोई दिक्कत न हो। वह अपने घर रहे, लेकिन मेरे पास न आए। दूसरी बात, मेरी बॉडी न मांगी जाए। मेरे जाने के बाद वह अपने घर चली जाए। वह अपनी जिंदगी में खुश रहे। उसकी अपनी जिंदगी है। मैंने उसे आजाद कर दिया है। वैसे मैं उसे आजाद नहीं कर पा रहा था, लेकिन वह मेरे साथ खुश नहीं है। जो भी है, उसकी मर्जी। मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है। मैं अपने घरवालों से माफी मांगता हूं
मैं अपने घरवालों से माफी मांगता हूं। मैंने जो भी किया, गलत किया। मुझसे अब यह सब नहीं हो रहा था। इसलिए मैंने ड्रिंक की, क्योंकि मुझमें हिम्मत नहीं बची थी। अगले जन्म में फिर लौटूंगा, एक अच्छा प्यार बनकर, एक अच्छा बेटा बनकर। मुझे माफ कर देना। लेकिन उसे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। वह अपने घर जाए, अपनी जिंदगी जिए। उससे कोई कुछ न कहे। गलती मेरी थी। मैंने शादी की, मैंने प्यार किया। उसकी सजा मुझे ही मिलनी चाहिए, उसे नहीं। न उसके घरवालों को कुछ कहना, न किसी और को। बस इतना समझ लेना कि तुम्हारा बेटा गलत था। मैं जितना जी सकता था, उतना जी लिया। अब मुझसे नहीं हो रहा था। लव यू… मेरी फैमिली को… और मोटो को भी।”

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *