केस्को MD ने बिजली उपकेन्द्रों का किया निरीक्षण:कानपुर में लाइन लास कम करने के दिए निर्देश, बोलीं- बारिश के फाल्ट मेंटेनेंस का काम तेज करें


कानपुर में बारिश के मौसम में शहर की बिजली व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सोमवार शाम 6 बजे केस्को एमडी ने निरीक्षण शुरू किया। रात तक कई उपकेन्द्रों पर उन्होंने निरीक्षण किया। 33/11 केवी पराग डेयरी विधुत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बिजली आपूर्ति व्यवस्था, फॉल्ट आने पर अनुरक्षण कार्यों और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान केस्को एमडी नेहा जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अनुरक्षण कार्य करते समय सभी सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही से बचते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस घटाने पर जोर प्रबंध निदेशक ने अधिक लाइन लॉस वाले फीडरों की समीक्षा करते हुए बिजली चोरी वाले क्षेत्रों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाइन हानियां कम होने से वैध उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। नए उपकेंद्र के लिए चिन्हित भूमि का भी किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने पराग डेयरी क्षेत्र में मॉडर्नाइजेशन योजना के तहत प्रस्तावित नए 33/11 केवी विधुत उपकेंद्र के लिए चिन्हित भूमि का भी जायजा लिया और परियोजना की प्रगति की जानकारी ली।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *