![]()
प्रयागराज के इलाहाबाद संग्रहालय में शनिवार को संगम आर्काइव फोटोग्राफी प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। जिसमें शहर की विविधता और बदलते स्वरूप को कलात्मक और दस्तावेजी अंदाज में पेश किया गया। यह प्रदर्शनी संग्रहालय, द प्रयागराज स्टोरीज और इंस्टा इलाहाबाद के सहयोग से आयोजित की गई है। इसमें 21 फोटोग्राफरों की चुनी हुई तस्वीरें शामिल हैं। प्रदर्शनी में चार प्रमुख विषयों पर जोर दिया गया है। जिसमें मुख्य रूप से प्राकृतिक परिदृश्य, स्थापत्य विरासत, सांस्कृतिक जीवन और शहरी बुनियादी ढांचे शामिल हैं। प्रदर्शनी में बाढ़ और सूखे से जुड़ी विसंगतियों से लेकर ऐतिहासिक इमारतों, त्योहारों की रंगीन झलकियों और शहर के बदलते पुल व सड़कों तक के दृश्य प्रस्तुत किए गए हैं। जो प्रयागराज की परंपरा और आधुनिकता दोनों को उजागर करते हैं। उद्घाटन समारोह में फोटोग्राफरों विवेक सिंह, एस.के. यादव, डॉ. एन.के. पांडे, कमल किशोर के साथ संग्रहालय के सहायक क्यूरेटर डॉ. वामन वानखेड़े और डॉ. सुशील ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रदर्शनी शुरू की। मौके पर आए दर्शकों ने प्रदर्शित काम की विविधता और कलाकारों की दृष्टि की प्रशंसा की। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन इंस्टा इलाहाबाद और द प्रयागराज स्टोरीज की टीम तथा संग्रहालय स्टाफ की मेहनत का नतीजा है। प्रदर्शनी को शहर के लोकल ब्रांड छाया स्मृति’ और हेरिटेज वॉक पहल धारा और धरोहर का विशेष सहयोग मिला है। वहींआयोजन समिति ने बताया कि प्रदर्शनी पब्लिक के लिए 19 जुलाई तक खुली रहेगी और संग्रहालय प्रशासन ने स्थानीय कला प्रेमियों से इसे देखने के लिए आने का आग्रह किया है।
Source link
इलाहाबाद संग्रहालय में शुरू हुई संगम आर्काइव प्रदर्शनी:21 फोटोग्राफरों की नजर से देखें प्रयागराज का बदलता स्वरूप