साइकिल से घर लौट रहे राजमिस्त्री की मौत:तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी; सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर तोड़ा दम


कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई। साइकिल से घर लौट रहे बुजुर्ग को अशोक वाटिका चौराहे के पास पीछे से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बाइक समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मस्वानपुर शिव नगर निवासी गोकुल प्रसाद (60) पेशे से राजमिस्त्री थे। परिवार में पत्नी रजनी पाल, बेटा हिमांशु पाल और बेटियां रोशनी व रुपाली हैं। परिजनों के अनुसार वह निर्माण कार्य से शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे साइकिल से घर खाना खाने लौट रहे थे। अशोक वाटिका चौराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। कई फीट दूर जा गिरे, मौके पर ही मौत प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि गोकुल प्रसाद कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। परिवार में मचा कोहराम घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गोकुल प्रसाद की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। सूचना पर पहुंची रावतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश रॉय ने बताया कि हादसे में शामिल बाइक का नंबर पुलिस को मिल गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन चालक की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *