![]()
मथुरा के रहने वाले 38 साल के युवक की प्रयागराज में संगम स्नान के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर प्रयागराज गए थे। घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है। शुक्रवार देर शाम इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नाव से संगम जा रहे थे, तभी अचानक बिगड़ी तबीयत विष्णु ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रणवीर ठाकुर के चचेरे बड़े भाई थे। वह परिवार के साथ नाव से संगम स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि नाव में ही उन्हें हार्ट अटैक आया और वह अचेत होकर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना के बाद परिजन और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। असमय निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घटना का 21 सेकंड का वीडियो शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में विष्णु ठाकुर नाव में अपने परिवार के साथ बैठे दिखाई देते हैं। कुछ सेकंड बाद वह अचानक गिर पड़ते हैं। इसके बाद नाव में मौजूद लोग घबरा जाते हैं और उन्हें संभालने का प्रयास करते हैं। पीछे से एक महिला की आवाज सुनाई देती है, “इसको क्या हो गया?” वहीं अन्य परिजन नाव रोकने के लिए कहते हैं। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ क्षण पहले तक विष्णु अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक विष्णु ठाकुर के निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
Source link
भाजपा नेता के भाई का प्रयागराज में हुआ निधन:परिवार के साथ गए थे धार्मिक यात्रा पर, संगम जाते समय नाव पर आया अटैक