kanpur top ten news video fake government documents arrest demolition drive

कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें… कल्याणपुर में साइबर कैफे की आड़ में फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विधायक की फर्जी मोहर, सरकारी विभागों की मोहरें, कंप्यूटर और प्रिंटर बरामद

.

गोविंद नगर कच्ची बस्ती में अवैध अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम का विरोध करने पर प्रवर्तन दस्ते ने लाठीचार्ज कर दिया। बस्ती में रहने वाले लोगों पर जमकर लाठियां भांजी, बाल नोच कर कई थप्पड़ जड़े। लाठीचार्ज के डर से भागे लोग नाले में गिर गए। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें-

1- सतीश महाना के बयान पर बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से भी झड़प, बैज नोचे

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के ‘चंदा चोरी’ वाले संबंधी बयान के विरोध में रामादेवी चौराहे पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस के विरोध में उतरे। बीच-बचाव करने उतरे पुलिसवालों की वर्दी के बैज नोचे। पुलिस कांग्रेस नेता और उनके बेटे को खींचकर थाने ले गई। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट किए गए। पढ़ें पूरी खबर.…

2- फर्जी दस्तावेज बनाने वाले 3 गिरफ्तार, साइबर कैफे की आड़ में चल रहा था नेटवर्क, विधायक की फर्जी मोहर भी मिली

कल्याणपुर में साइबर कैफे की आड़ में फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का साइबर क्राइम सेल और पुलिस ने भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सैकड़ों फर्जी प्रमाण पत्र, कथित फर्जी विधायक मोहर, सरकारी विभागों की मोहरें, कंप्यूटर और प्रिंटर बरामद हुए। जांच में डीबीडब्ल्यू, जनता पोर्टल और ई-डिस्ट्रिक्ट जैसी फर्जी वेबसाइटें तथा ताजिकिस्तान के नंबरों से संचालित व्हाट्सएप-टेलीग्राम नेटवर्क का भी खुलासा हुआ। पुलिस पूरे गिरोह की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

3- गंगा का जलस्तर 3 सेमी घटा: घाटों पर अब भी सीढ़ियों तक पानी, बैराज से 77,563 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

कानपुर में चार दिन तक लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद शुक्रवार को कानपुर में गंगा का जलस्तर 3 सेंटीमीटर घट गया। गंगा बैराज पर सुबह जलस्तर 112.47 मीटर और शुक्लागंज में 110.53 मीटर दर्ज किया गया। गुरुवार को शुक्लागंज में जलस्तर 110.56 मीटर था। हालांकि मामूली कमी के बावजूद घाटों की निचली सीढ़ियों पर अब भी पानी भरा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर.…

4- सचेंडी में डंपर में घुसी कार, आर्मी जवान की मौत; पत्नी बच्चों के साथ महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे

सचेंडी में उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहा परिवार कार हादसे का शिकार हो गया,उनकी तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर ने घुस गई, जिससे कार सवार सेना के नायक ऑपरेटर की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज शव को पोस्टमार्टम भेजा है। पढ़ें पूरी खबर.…

5- अतिक्रमण हटाने गई टीम ने किया लाठीचार्ज, बाल घसीटकर जड़े थप्पड़, नाले में गिरे लोग

गोविंद नगर कच्ची बस्ती में अवैध अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम का विरोध करने पर प्रवर्तन दस्ते ने लाठीचार्ज कर दिया। दस्ते ने बस्ती में रहने वाले लोगों पर जमकर लाठियां भांजी, बाल नोच कर कई थप्पड़ जड़े। लाठीचार्ज के डर से भागे लोग नाले में गिर गए। भारी हंगामे के बाद प्रवर्तन दस्ता बिना अवैध अतिक्रमण ढहाए लौट गया। पढ़ें पूरी खबर.…

6- बहन से छेड़खानी में पिकअप ड्राइवर का हत्यारोपी गया जेल, बोला- मुकदमे की पैरवी में बहुत पैसा लग रहा था

बाबूपुरवा में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले भाई की लोहे की रॉड से हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अरुण गुप्ता उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छेड़छाड़ के मुकदमे की पैरवी में हो रहे खर्च से परेशान होकर उसने युवक पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया था। इनकार करने पर उसने डिग्गी तालाब के पास घात लगाकर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर.…

7- पनकीधाम रेलवे स्टेशन का PM ने वर्चुअल लोकार्पण किया, 25 करोड़ से बदली सुविधाएं, अब 30 से ज्यादा ट्रेनों को रोकने की तैयारी

पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम वर्चुअल माध्यम से कानपुर के पनकीधाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। 1981 में बने इस स्टेशन पर अब अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रेलवे की योजना यहां 30 से अधिक ट्रेनों को रोकने की है। पढ़ें पूरी खबर…

8- आर्मी में सिलेक्ट हुए युवक को ट्रक ने कुचला, सुबह के समय दोस्त के साथ दौड़ लगा रहा था, दूसरा युवक घायल

कानपुर के बिधनू में सेना की तैयारी कर रहे युवक और उसके दोस्त को हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी के पैर में चोट लग गई। हादसा शुक्रवार तड़के चार बजे हुआ, जब वह अपने दोस्त के साथ दौड़ लगाने के लिए गया था। परिजनों ने बताया कि उसका आर्मी में सिलेक्शन हो गया था, एक अगस्त को लेटर आने के बाद उसे ज्वाइन करने जाना था। पढ़ें पूरी खबर…

9- NEET रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप, छात्रा बोली- OMR में थे 609 नंबर; रिजल्ट खुला तो 2 घंटे में घटे 373 नंबर

नीट यूजी 2026 (री-एग्जाम) के परिणाम में कथित गड़बड़ी को लेकर कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने एनटीए पर सवाल उठाए हैं। आर्या का दावा है कि उनकी ओएमआर के अनुसार 609 अंक बन रहे थे, लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद दो घंटे के भीतर वेबसाइट पर पहले 540 और फिर 167 अंक दिखने लगे। छात्रा ने साक्ष्यों के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री और एनटीए को ई-मेल भेजकर जांच व रिजल्ट संशोधित करने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

10- नौबस्ता में बेटी से रेप का प्रयास, पिता अरेस्ट; किशोरी के चिल्लाने पर पहुंचे पड़ोसी, बेटे का इलाज कराने गई थी मां

नौबस्ता में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटी से रेप का प्रयास किया। बेटी के चीखने पर पड़ोसी महिलाएं घर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। उस वक्त पीड़िता की मां अपने बेटे का इलाज कराने के लिए गई थी। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार सुबह आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.