धान की पौध लगाने को मथुरा में हुआ विवाद:गोली लगने से माँ बेटे हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस


मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव शाहपुर चैनपुर में धान की पौध लगाने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़े के दौरान एक पक्ष के में एक युवक ने तमंचा से फायर कर दिया। घटना में मां बेटा को गोली लग गई। गोली लगने से माँ बेटा घायल हो गया। झगड़े की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल माँ बेटा को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। थाना मगोर्रा के गांव शाहपुर में शुक्रवार की देर रात करीब 10:30 बजे धान की पौध लगाने को लेकर विवाद हो गया। विजेंद्र और गोपाल पक्ष में हुए विवाद के दौरान विजेंद्र और राजवीर पक्ष का एक युवक तमंचा निकाल लाया और फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग में गोपाल और उनकी मां सरोज गोली लगने से घायल हो गए। मां बेटे के गोली लगने से घायल होने पर गांव में दहशत फैल गई। झगड़े की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। झगड़ालू है विजेंद्र पक्ष गांव के प्रधान मुकेश ने बताया विजेंद्र पक्ष झगड़ालू है। आए दिन वह गांव में विवाद करते हैं। प्रधान के मुताबिक विजेंद्र और राजवीर ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किया हुआ है। इसका उन्होंने भी विरोध किया जमीन की नपत कराई थी। जिसके बाद आरोपियों ने उनको भी धमकी दी। शुक्रवार को खेतों में धान की फसल की रोपाई चल रही थी। इसी दौरान यह लोग पहुंचे गए और विवाद करने लगे। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया एक युवक ने तमंचा से फायर कर दिया। इस दौरान फायर से महेश सिह की पत्नी सरोज देवी व बेटा गोपाल सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल माँ बेटा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ दोनों का उपचार चल रहा है। घटना को अंजाम देकर नामजद युवक भाग गया। घटना से गांव हड़कंप मचा हुआ है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि धान की पौध लगाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद ने एक नामजद ने फायर किया। घटना में माँ बेटा को गोली लगने से घायल हो गए। घायलो का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *