![]()
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सोनम वांगचुक पर हमला करने की कोशिश की। उनके मुताबिक, वांगचुक की ओर पत्थर फेंका गया, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई। दिपके ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा- कुछ दिन पहले ही मैंने चेतावनी दी थी कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को रोकने के लिए लोगों को भेजा जाएगा। मुझे पुलिस के एक अंदरूनी सूत्र से इसकी जानकारी मिली थी। दिपके ने कहा- अगर वांगचुक को नुकसान पहुंचा तो जिम्मेदारी सरकार की होगी। दिल्ली में जंतर-मंतर पर वांगचुक के अनशन का आज 21वां दिन है। एक्टर ऋतिक रोशन ने उनके प्रदर्शन का समर्थन किया है। ऋतिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वांगचुक का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मुझे भी छात्रों के मानसिक तनाव का एहसास तब हुआ, जब मैंने अपनी एक फिल्म में टीचर का किरदार निभाया था।
Source link
अभिजीत दिपके का दावा- वांगचुक पर हमले की कोशिश हुई:पत्थर फेंका; 21वें दिन अनशन, ऋतिक रोशन ने समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया