सीतापुर में नहर पुल पर मिला दुपट्टा और चप्पल:युवती के कूदने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच


सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर स्थित शारदा सहायक नहर में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक युवती के छलांग लगाने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर के पुल के पास एक जोड़ी चप्पल और दुपट्टा मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। युवती की तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह नूरपुर स्थित शारदा सहायक नहर के पुल से गुजर रहे लोगों की नजर पुल के किनारे रखी एक जोड़ी चप्पल और दुपट्टे पर पड़ी। काफी देर तक कोई व्यक्ति वहां नहीं दिखाई देने पर लोगों ने आशंका जताई कि किसी युवती ने नहर में छलांग लगा दी है। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही महमूदाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से बरामद चप्पल और दुपट्टे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी और न ही उसके नहर में कूदने की पुष्टि हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर नहर में खोजबीन के लिए संबंधित टीमों की भी मदद ली जाएगी। कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और दुपट्टा बरामद हुआ है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवती की पहचान कराने और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *