![]()
दर्शनपुरवा स्थित अशोका ज्वैलर्स के मालिक अशोक रस्तोगी पर एक और किशोरी ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुकान में काम के दौरान आरोपी ने बेटी के साथ रेप किया। साथ ही किसी से बताने पर उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद उन्होंने मामले शिकायत पुलिस कमिश्नर कार्यालय में की। जिसके बाद फजलगंज पुलिस ने आरोपी को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अप्रैल में वारदात को दिया था अंजाम पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा पांच की छात्रा है। उनकी दो बेटियां दर्शनपुरवा स्थित अशोका ज्वैलर्स की दुकान में सेल्स गर्ल्स का काम करती थी। आरोप है कि अप्रैल माह 2026 में आरोपी अशोक रस्तोगी 13 वर्षीय बेटी को बिठूर स्थित फार्म हाउस ले गया, जहां आरोपी ने बेटी के साथ रेप किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर बेटी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी ने मई माह में दुकान के अंदर बने कमरे में चाकू दिखाकर बेटी के साथ जबरन रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने बड़ी बहन के साथ भी रेप करने और परिवार को झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुई FIR घटना के बाद से बेटी लगातार गुमसुम रहती थी। बेटी की स्थिति देखकर मां ने उससे पूछा तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर कार्यालय में की। फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी अशोक रस्तोगी के खिलाफ रेप, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की रही है।
Source link
अशोका ज्वैलर्स के मालिक पर एक और रेप की FIR:बिठूर के फार्म हाउस में वारदात को दिया अंजाम, चाकू दिखाकर दुकान में भी किया दुष्कर्म