.
अमेरिका भारत समेत 5 देशों चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट का डाटा लीक होने का दावा किया गया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि पश्चिम बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी ने भाजपा पर तंज कसा है।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
1. ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत। कार्यक्रम 23 जुलाई तक चलेंगे।
2. नई दिल्ली में सोनिया गांधी के घर कांग्रेस संसदीय रणनीति दल की बैठक।
3. इंडिया Vs इंग्लैंड के बीच दूसर वनडे मैच कार्डिफ में खेला जाएगा।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. भारत पर 100% टैरिफ लगा सकता है अमेरिका, रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई की तैयारी

अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिकी सीनेट में रूस पर प्रतिबंधों से जुड़ा एक संशोधित बिल पेश किया गया है। इसमें रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। पहले बिल के शुरुआती मसौदे में 500% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव था,
बिल के मुताबिक, भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान पर 100% टैरिफ लगाया जा सकता है। यह बिल रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों के समर्थन से लाया जा रहा है। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।

पूरी खबर पढ़ें…
2. भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक, दावा- हैकर्स ने कंट्रोल रूम का लेआउट डार्क वेब पर डाली

भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम से जुड़े हजारों दस्तावेज लीक हो गए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हैकर्स ग्रुप ‘वर्ल्ड लीक्स’ ने डार्क वेब पर इन दस्तावेजों को अपलोड करने का दावा किया है। इनमें पावर प्लांट के कुछ हिस्सों के ब्लूप्रिंट, सप्लायर्स की लिस्ट, कंट्रोल रूम और अन्य रिकॉर्ड सार्वजनिक किए गए।
सर्वर मई में हैक हुआ था, जून में दस्तावेज लीक का दावा किया गया। इसकी जानकारी अब सामने आई है। तमिलनाडु के कुडनकुलम प्रोजेक्ट पर काम कर रहे अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप ने माना है कि थर्ड-पार्टी डेटा सेंटर कंपनी योट्टा का सर्वर हैक किया गया। इसकी जानकारी सरकार को दे दी गई है।
प्लांट पर 2019 में भी हो चुका साइबर हमला: साल 2019 में भी कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट के प्रशासनिक नेटवर्क में उत्तर कोरिया से जुड़े हैकर समूह का मैलवेयर मिलने की पुष्टि हुई थी। उस समय NPCIL ने कहा था कि संयंत्र की परिचालन प्रणाली प्रभावित नहीं हुई थी।

पूरी खबर पढ़ें…
3. आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलेगा, रामपुर डीएम बोले- 15 दिन में खुद ढहा दो, वरना एक्शन लेंगे

यूपी के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी ढहाई जाएगी। बुधवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने सुनवाई के बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट की दलीलों को खारिज कर दिया। इसके बाद रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरडीए की जांच में यूनिवर्सिटी कैंपस में बनी कुल 40 बिल्डिंग में से केवल दो का नक्शा पास पाया गया, जबकि 38 बिल्डिंग बिना नक्शे के बनाई गई थीं।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया-
नियमानुसार 15 दिन का समय संस्था को दिया जाएगा, जिससे वह अवैध निर्माण को वे खुद हटा लें। अगर ऐसा न हुआ तो RDA इस अवैध निर्माण को हटाएगा।
पूरी खबर पढ़ें…
4. ममता बोलीं- भाजपा चाहती थी मुझे हार्ट अटैक आ जाए, लेकिन मैं भाजपा के अंत तक जिंदा रहूंगी

ममता बनर्जी ने वीडियो मैसेज में कहा कि भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, लेकिन मैं तब तक जिंदा रहूंगी, जब तक उनका अंत न हो जाए। ममता ने तृणमूल में जारी फूट पर कहा- जो लोग जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं। मैंने 2006 में तृणमूल को फिर से खड़ा किया था, तो मैं 2026 में भी ऐसा कर सकती हूं।
ED की रेड के बाद मदन मित्रा ने TMC छोड़ी: TMC के सीनियर लीडर और विधायक मदन मित्रा ममता बनर्जी का गुट छोड़ ऋतब्रत बनर्जी के बागी गुट में शामिल हो गए। एक दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मित्रा की पत्नी और दोनों बेटों को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था।

पूरी खबर पढ़ें…
5. वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप नए फॉर्मेट में होंगे, वनडे में सेमीफाइनलिस्ट सुपर-7 से, टी-20 में सुपर-10 से तय होंगे

2027 का वनडे वर्ल्ड कप और 2028 का टी-20 वर्ल्डकप नए फॉर्मेट में होगा। वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमों के साथ नया थ्री-स्टेज फॉर्मेट लागू होगा, जिसमें सेमीफाइनलिस्ट सुपर-7 राउंड से चुने जाएंगे। अब तक यह सुपर-6 से चुने जाते थे।
टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 की जगह सुपर-10 स्टेज खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दो नए एलिमिनेटर मुकाबले भी जोड़े गए हैं। इसके अलावा 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नया क्वालिफिकेशन स्ट्रक्चर बनाया गया है। इनका ऐलान एडिनबर्ग में हुई ICC की सालाना बैठक (AGM) के बाद किया गया।

पूरी खबर पढ़ें…
🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. नेशनल: सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जेंट सुनवाई: कोर्ट ने केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा; वांगचुक 18 दिन से भूख हड़ताल पर, सेहत बिगड़ी (पूरी खबर पढ़ें)
2. ओडिशा: जगन्नाथ रथयात्रा- पुरी में 6 महीने पहले से होटल बुकिंग: ₹1500 का कमरा ₹50 हजार में मिल रहा; हावड़ा में यात्रा गोद में निकलती है (पूरी खबर पढ़ें)
3. बिहार: पटना हाईकोर्ट बोला- महिला की जबरन छाती दबाना, सलवार उतारना रेप की कोशिश नहीं; CJI नाराज, कहा- जज रिसर्च करें, गाइडलाइन पढ़ें (पूरी खबर पढ़ें)
4. मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भाई गिरफ्तार: जमीन विवाद में युवक को गोली मारने का आरोप; 4 आरोपियों में से दो हिरासत में (पूरी खबर पढ़ें)
5. उत्तराखंड: बद्रीनाथ के बाद मनसा देवी मंदिर में चढ़ावा चोरी; VIDEO: नोट जेब में रखता दिखा कर्मचारी, शक्तिपीठ में बिना जेब वाला कुर्ता बना नया ड्रेस कोड (पूरी खबर पढ़ें)
6. उत्तर प्रदेश: राममंदिर चढ़ावा चोरी- आरोपी लवकुश की पत्नी अफसरों के पास पहुंची: कहा- मेरा मकान मत ढहाइए (पूरी खबर पढ़ें)
7. स्पोर्ट्स: बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय: धोनी मैच देखने पहुंचे, नन्हे फैन के साथ पॉपकॉर्न खाया (पूरी खबर पढ़ें)
8. एंटरटेंमेंट: प्रेग्नेंसी में डोसा खाने पहुंची दीपिका पादुकोण: रणवीर सिंह लंच डेट पर लेकर पहुंचे; दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाला है कपल (पूरी खबर पढ़ें)
9. बिजनेस: UK की व्हिस्की, कारें और ब्यूटी प्रोडक्ट्स सस्ते मिलेंगे: भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, जानें किन चीजों के दाम बदलेंगे (पूरी खबर पढ़ें)
10. मौसम: यूपी-बिहार में भारी बारिश, राजस्थान-एमपी में मानसून ब्रेक: जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले ओडिशा में रेड अलर्ट; बिहार में बिजली गिरने से 3 की मौत (पूरी खबर पढ़ें)
11. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला-CBSE के डिजिटल मार्किंग सिस्टम से छात्र निराश: बोर्ड से पूछा सुधार के लिए अब तक क्या किया; केंद्र से मदद मांगी (पूरी खबर पढ़ें)
12. कर्नाटक: जज की कुर्सी पर काला जादू करने के आरोप में 65 साल की महिला गिरफ्तार; केस का फैसला अपने पक्ष में कराना चाहती थी (पूरी खबर पढ़ें)
13. पंजाब: जवाब तलबी के बाद पंजाब प्रभारी भूपेश छत्तीसगढ़ लौटे: कांग्रेस हाईकमान चन्नी से नाराज, राहुल-खड़गे मिलना नहीं चाहते (पूरी खबर पढ़ें)
😲 खबर हटके…

तेलंगाना के बुनकर नल्ला विजय कुमार ने 5.5 मीटर लंबी रेशमी साड़ी बनाई, जिसे मोड़कर माचिस की डिब्बी में रखा जा सकता है। सिर्फ 200 ग्राम वजनी यह साड़ी पारंपरिक इक्कत डिजाइन में हाथ से बुनी गई है। पूरी खबर पढ़ें…
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
1. आज का एक्सप्लेनर: शेख हसीना की फांसी लगभग तय, फिर भी बांग्लादेश क्यों जाना चाहती हैं; क्या भारत का रुख बदल गया
2. ग्राउंड रिपोर्ट: राममंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी के खाते में ₹7.32 लाख मिले, रमाशंकर का परिवार बोला- सैलरी बचाई; सुभाष के बेटे ने कहा- जाओ, नहीं तो पुलिस बुलाएंगे
3. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: पिज्जा से तेज ड्रग्स-डिलेवरी…राजस्थान से 12 मिनट में पहुंचा रहे:तस्कर बोला- साथ दो, किसी को टिकने नहीं देंगे; जानिए क्या है MP में तस्करी का रूट.. पार्ट-2
4. जरूरत की खबर: बारिश में कपड़े जल्दी नहीं सूखते: अपनाएं ये 14 स्मार्ट तरीके, नमी और सीलन की महक भगाने के 5 घरेलू उपाय
5. रिलेशनशिप एडवाइज- बेस्ट फ्रेंड से प्यार करने लगी हूं: डर है, दिल की बात बताने से दोस्ती न टूट जाए, क्या करूं, उसे कहूं या नहीं
6. ग्राउंड रिपोर्ट: लखनऊ-कानपुर की दूरी कितनी घटी, समय कितना बचा:एक्सप्रेस-वे का सफर 44 मिनट में, लेकिन कानपुर पहुंचने में 1 घंटा 47 मिनट लगेंगे
7. क्राइम फाइल्स: बेटी ने किया मां के कातिलों को बेनकाब:बॉयफ्रेंड निकला मास्टरमाइंड; प्रेमिका के पैसों से खरीदी कार-बुलेट, पोल खुली तो डेढ़ लाख में दी सुपारी
8. राजस्थानी प्रेम कहानी: राजा ने किस महिला की बनवाई रहस्यमयी पेंटिंग; पहचान पर आज भी बहस; प्यार और सुंदरता का अद्भुत संगम, पार्ट-3
9. भास्कर एक्सक्लूसिव: कोरोना में लगे स्टेरॉयड से गल रहीं हड्डियां, नसें सिकुड़ीं:17 वर्षीय युवती बैठ नहीं पाती, युवक का कमर से घुटने तक का हिस्सा नहीं करता काम
10. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: बिहार में किराए पर गवाह-10000 में रेप की फर्जी गवाही:रिपोर्टर- रेप केस है, एजेंट-लड़की को ही फंसा देंगे; मर्डर के आरोपी को बरी कराया है
🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को बोनस या तरक्की मिलने की संभावना है। मीन राशि वालों का फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…