![]()
नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में बुधवार को एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। हादसे में एक बच्चा और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और मकान में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
नोएडा में 5 मंजिला मकान में लगी आग:2 लोगों की मौत, सेक्टर-66 की घटना; स्कूटी चार्जिंग के दौरान लगी आग